BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

देवी प्रकोप चलने एवं पूजा पाठ से कष्ट निवारण होने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही। पुलिस अधीक्षक जीपीएम त्रिलोक बंसल द्वारा जिले मे विवेचनाधीन ऐसे अपराध जिसमें आरोपी दीगर प्रांत के थे तथा लगातार गिरफतारी से बच रहे थे ऐसे अपराधों को चिन्हांकित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगांवकर के नेतृत्व में साईबर सेल की टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में साईबर सेल की टीम द्वारा अपराधों के आरोपियों की पतासाजी हेतु दिल्ली, उत्तर प्रदेश , हरियाणा एवं राजस्थान में विगत दस दिन से लगातार कैम्प कर आरोपियों की पतासाजी किये जिसमें गौरेला के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है-

थाना गौरला के अप.क्र. – 57/2021 धारा 420,34 भादवि के प्रकरण में प्रार्थी आशा गुप्ता पति अरूण गुप्ता उम्र 61 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी गौरेला के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक घटना 16.02.2021 को सुबह गौरेला बाजार से अपने घर वापस आ रही थी, शिवम लाज के सामने अज्ञात तीन व्यक्ति मिले जो देवी प्रकोप चलने एवं पूजा पाठ से कष्ट निवारण होने का झांसा देकर गले में पहने सोने का चैन वजनी करीब ढाई तोला कीमती करीब एक लाख बीस हजार रूपये को छल कर ले गये थे प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्व धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि देवी प्रकोप एवं पूजा पाठ का झांसा देकर मेरठ उत्तर प्रदेश का गिरोह धोखाधड़ी करते हैं तथा पूर्व में उनके गैंग का एक आरोपी अय्युब हसन पिता कलवा हसन निवासी गदरपुर उधमसिंह नगर उत्तर प्रदेश का रायपुर जेल में बंद भी हुआ है जिससे पुछताछ करने पर प्रकरण के आरोपियों की पहचान 1. रफाकत अली निवासी तरबियतपुर थाना किठौर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश 2. परवेज अली निवासी तरबियतपुर थाना किठौर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश एवं 3. इस्लाम मियां निवासी अमरोहा उत्तराखंड के द्वारा अपराध घटित करना पाया गया। उक्त आरोपियों की पतासाजी टीम द्वारा तरबियतपुर में किया गया।

जो गांव में नही मिले ग्रामवासी बताये कि आरोपीगण घुमक्कड़ प्रजाति के हैं तथा गांव में नही रहते टीम द्वारा आरोपियों के संबंध में तकनिकी साक्ष्य एकत्र कर एक आरोपी परवेज अली को गढ़ी बेसक जिला पानीपत हरियाणा से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जो अपराध करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी परवेज अली पिता लीलू मियां उम्र 20 वर्ष निवासी तरबियतपुर थाना किठौर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम :- परवेज अली पिता लीलू मियां उम्र 20 वर्ष निवासी तरबियतपुर थाना किठौर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश।

Related Posts