रायपुर। प्रार्थी संजय गंगवाल ने थाना सरस्वती नगर मंे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह टीचर्स कालोनी सुन्दर बिहार छोटा भवानी नगर में रहता है तथा स्टील व्यापारी है। प्रार्थी का मंगलम भवन मंे आफिस है कि दिनांक 02.08.2020 को सुबह 06.00 बजे प्रार्थी अपने परिवार के साथ रायगढ अपने भाई के यहां राखी त्यौहार मनाने गया था घर मे ताला बंद कर दिया था एक चाबी प्रार्थी पास था और दूसरा चाबी नौकरानी अनुसुईया के पास थी जो पिछले 08 वर्ष से प्रार्थी के घर काम कर रही है। दिनांक 04.08.2020 को सुबह लगभग 10.00 बजे नौकरानी काम करने आयी थी तो देखी पीछे गेट का ताला का कुंडा टूटा हुआ था फिर अंदर आकर देखी घर के कमरे के समान बिखरा पडा हुआ था तब पडोसी विशाल अन्दानी के यहा जाकर प्रार्थी की पत्नि को फोन लगाकर बतायी कि घर मे दिनांक 03.08.2020 को वह झाडू पोछा लगाई तो घर का ताला नहीं टूटा हुआ था दिनांक 04.08.2020 को पीछे गेट का दरवाजा का टूटा हुआ है। प्रार्थी अपने पूरे परिवार के साथ वापस रायपुर लगभग 07-08 बजे रात्रि मंे आया देखा समान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था प्रार्थी पूरा सामान को चेक किया तो देखा मास्टर बेडरूम मंे रखा अलमारी व दराज का ताला टूटा हुआ था उसके अंदर रखे डायमण्ड एवं सोने के जेवरात तथा नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर दीवाल प्रार्थी के घर का दीवाल फांदकर घर अंदर प्रवेश कर पीछे दरवाजे का ताला तोडकर मास्टर रूम का अलमारी व दराज का ताला तोडकर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर मंे अपराध क्रमांक 88/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
चोरी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मनोज ध्रुव एवं थाना प्रभारी सरस्वती नगर नितेश ठाकुर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा प्रार्थी एवं प्रार्थी के घर काम करने वाली नौकरानी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया। एक टीम द्वारा हाल ही में जेल से रिहा हुये चोरी के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीकी कर उनकी गतिविधियांे पर निगाह रखकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम को छोटा अशोक नगर गुढियारी रायपुर निवासी प्रकाश साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर टीम द्वारा प्रकाश साहू को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, परंतु प्रकाश साहू द्वारा किसी भी प्रकार से चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अधिक समय तक अपने झूठ पर टिक न सका और अंततः अपने साथी हिमांशु राव, ओमप्रकाश साहू एवं आशीष पटले के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। सभी आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की 02 नग सोने की अंगूठी एवं नगदी 10,000/- रूपये जुमला कीमती 60,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा चोरी की कुछ रकम को जुआ खेलकर एवं ऐशों आराम में खर्च करना बताया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- हिमांशु राव पिता रविशंकर राव उम्र 21 साल निवासी बड़ा अशोक नगर गुढियारी रायपुर।
- प्रकाश साहू पिता मनहरण साहू उम्र 24 साल निवासी छोटा अशोक नगर गुढियारी रायपुर।
- ओम प्रकाश साहू पिता गौकरण साहू उम्र 18 साल निवासी छोटा अशोक नगर गुढियारी रायपुर।
- आशीष पटले पिता मुन्ना लाल पटले उम्र 21 साल निवासी छोटा अशोक नगर गुढियारी रायपुर।









