BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

चुनरी को गले में बांध कर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

रायपुर। थाना माना में मर्ग क 27/20 धारा 174 जा फ़ौ की मृतिका पूजा ओगरे पति सन्नी ओगरे उम्र 24 साल सा बनरसी के मृतु की फांसी लगाने से होने की सूचना पर मर्ग पंजीबद्ध कर मृतिका की शादी सन्नी ओगरे से 02 माह पूर्व हुआ था। जिससे मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP अजय यादव द्वारा CSP लाल चंद मोहने, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश रावटे को मौके पर जाकर बारीकी से जांच करने का निदेश पर मौके का निरीक्षण बारीकी से किया गया। गवाहों से पूछताछ किया गया एवम मृतिका के शव का PM कराया गया डॉ में PM रिपोर्ट में हत्या होना बताया गया।आरोपी सन्नी से भी गवाहों से समझ पूछताछ की गयी जो हत्या करना स्वविकार कर बताया की डूमरतराई मार्केट में काम करते थे। जहाँ परिचय हुवा मई 2020 में शादी किये थे। शादी के बाद से अलग खाने, रहने की बात को लेकर झगड़ा दोनो के बीच होता था। सप्तह पूर्व पूजा ने अपने भाई को गैस सिलेंडर लाने को कही थी। 4.7.20 को दोनो के बीच झगड़ा हुआ रात को पूजा खाना नही खाई । 5.7.20 को सुबह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ दोपहर में ज्यादा होने से पूजा द्वारा बंगाली में गाली गलौज करने पर सन्नी द्वारा झापड़ मारा जिस पर पूजा ने घर मे नही रहने, रिपोर्ट करने मर जाने की बात कहने पर आरोपी सन्नी द्वारा पूजा के चुनरी से गले में बाध कर हत्या कर दिया और दूसरे कमरे में पूजा के शव को जमीन में लेटा दिया और चुनरी को मयार में फांसी का फंदा बना कर टांग दिया और घर वालो को पूजा के फाँसी लटकने की बात बता कर अस्पताल ले गया। आरोपी सन्नी ओगरे द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया है। मर्ग PM जांच पर से थाना माना में आरोपी सन्नी ओगरे के विरुद्ध अप क 91/20 धारा 302,201 ता ही का अपराध पंजीबद्ध किया गया। माना पुलिस द्वारा आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना माना के थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे, स उनि प्रमोद सिन्हा, प्र आर सुनीता महिलागे, दीपा, आर आशीष शाख़रीय, चतुर वेदनी ने सहयोग से हत्या का आरोपी को पकड़ा।

Related Posts