भिलाई। बेन्थों उड़िया समाज द्वारा विशेष बैठक दिनांक 15/06/2022 को इंडियन कॉफी हाउस सुपेला में रखी गई।इस बैठक में दुर्ग जिले के बेन्थों उड़िया समाज के वरिष्ठ जन एवं सदस्य गण उपस्थित हुए। बैठक में समाज के विकास एवं सुधार पर चर्चा हुई।
समाज के संस्थापक सदस्यों के आग्रह पर निरंजन बिसाई संरक्षक बने तत्पश्चात संस्थापक सदस्यों एवं संरक्षक निरंजन बिसाई के प्रस्ताव पर देवा साहू को सर्वसम्मति से बेन्थों उड़िया समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से समाज के सम्मानित जगबंधु साहू, वासु दलाई, लखन बिसाई, निरंजन साहू, हरि दलाई, दूल्बो जेन्ना, बैरागी दलाई, अनादि मांझी, पीताम्बर साहू एवं समाज के सम्मानित सदस्य गण उपस्थित थे।















