रायपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार वर्ष 2019 में किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए छह पुलिसकर्मियों को सम्मनित किया जायेगा। जिसमे 05 राज्य स्तरीय पुरस्कार व 01 पुलिस महानिदेशक पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में दिया जाएगा। इन पुरस्कारों में डीएसपी बीड़ी नंद को गुरुघासीदास पुरस्कार, उपनिरीक्षक नीता राजपूत को राज्यपाल पुरस्कार, एएसआई प्रतिमा श्रीवास्तव को रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, निरीक्षक दिनेश कुर्रे को शहीद बीर नारायण सिंह पुरस्कार तथा निरीक्षक संतराम सोनी को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
ज्ञात हो कि गृहमंत्रालय,भारत सरकार द्वारा सत्र वर्ष 2019 के लिए बोड़ला थाना (कवर्धा) को छत्तीसगढ़ राज्य का बेस्ट थाना के अवार्ड से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।निरीक्षक संतराम सोनी के अगुवाई में ही गृहमंत्रालय ने बोड़ला थाना द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए यह अवार्ड दिया था। अब 15 अगस्त को दिए जाने वाले अवार्डों में पुलिस महानिदेशक पुरस्कार के लिए भी निरीक्षक संतराम सोनी को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
गौरतलब हो कि निरीक्षक संतराम सोनी वर्ष 2008 बैच के है। उन्होंने जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव और अब कवर्धा जिला के थानों में अपनी सेवाएं दे रहे है।
यह पुरस्कार वर्ष 2019 में किये गए कार्यो के आंकलन के आधार पर दिया जाएगा। एक वर्ष में थाना में सभी क्षेत्रों में किये गए कार्यो के अनुसार नम्बर दिया जाता है फिर बेस्ट थानों को नॉमिनेट किया जाता है।










