BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा भिलाई ने उपाध्यक्ष पद पर संजय चौहान और महासचिव पद पर बृजेश मेश्राम को किया नियुक्त

 

 

भिलाई। दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया शाखा छ.ग.राज्य के प्रदेश अध्यक्ष व भिलाई शाखा के अध्यक्ष अनिल मेश्राम द्वारा संस्था की भिलाई शाखा के रिक्त पदो पर नियुक्तियां प्रदान करते हुए उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर बुद्ध विहार पंचशील नगर खुर्शीपार नवयुवक संगठन के 20 वर्ष तक अध्यक्ष रहे संजय चौहान को नियुक्त किया गया तथा संस्था के प्रशासनिक कार्यालय सचिव बृजेश मेश्राम को पदोन्नत करते हुए महासचिव के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया।

इनकी नियुक्ति पर शहर के उमेश खांडेकर, राजीव बंसोड, अतुल चौरे, दीक्षित भीवगडे, जालेन्द्र उके, गौतम चौहान, अतुल वैद्य, आशीष चौरे, बादल भालाधरे, अनूप चौरे, निवारण भालाधरे, राजीव मेश्राम, गीतेश मेश्राम, छबिलाल मेश्राम, जितेंद्र मेश्राम, विनीत मेश्राम, राकेश मेश्राम, अरविंद चौहान, आशीष चौहान, मुकेश चौहान सहित अनेक सदस्यो द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई देते हुए उपयुक्त चयन पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया है।

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया भिलाई का सलाहकार मंडल गठित दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया छ.ग राज्य के प्रदेश अध्यक्ष व भिलाई शाखा के अध्यक्ष अनिल मेश्राम द्वारा डा.बाबासाहेब आम्बेडकर द्वारा स्थापित संस्था दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की मुख्य संरक्षक मीराताई आम्बेडकर, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष भीमराव यशवंतराव आम्बेडकर के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय महासचिव जगदीश गवई, व राष्ट्रीय सचिव एवं छ.ग.राज्य प्रभारी बी.एच गायकवाड़ के दिशा-निर्देशन मे बुद्ध विहार निर्माण सहित समाज की अनेक समस्याओ के प्रभावी निराकरण तथा सामाजिक मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रमो मे अमूल्य सुझाव व सक्रिय भागीदारी निभाकर समाज को सशक्त और मजबूत बनाये जाने के दृष्टिकोण से शहर स्तर पर संस्था के सलाहकार मंडल का गठन किया गया है।

सलाहकार मंडल मे डीएम डोंगरे, डा. आर एल वाहने कोहका, जीएल मेश्राम फरीदनगर, गोपीचंद खोब्रागड़े आम्बेडकर नगर, आर एस चौहान कैम्प 1, भागवत शेंडे खुर्शीपार, डा. उदय धाबर्डे तालपुरी, प्रशान्त ऊके रिसाली, देवेन्द्र सहारे स्टेशन मरोदा, मुकुंद भाऊ बंसोड नेवई, जेबी पाटिल रिसाली, सुरेन्द्र गजभिऐ स्मृति नगर, शिवचरण वैद्य हुड़को, सिद्धार्थ बोरकर व दिग्विजय मेश्राम कोसानगर, जेबी साखरे राधिकानगर, दिलीप राऊत सेक्टर 7 , व्ही के डहाके दुर्गा नगर, इत्यादि वरिष्ठ सदस्यो को स्थान दिया गया है।

Related Posts