BREAKING

छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

कोविड-19 के कारण अगस्त माह में होने वाले राजस्थान के श्री गोगाजी मेला स्थगित

रायपुर। राजस्थान सरकार ने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के गोगामेड़ी में अगस्त माह में आयोजित होने वाले श्री गोगाजी वार्षिक मेले को स्थगित कर दिया है। राजस्थान सरकार द्वारा कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर नागरिकों की स्वास्थ्य की रक्षा की दृष्टि से इस मेले को स्थगित किया गया है। गैरतलब है कि श्री गोगाजी मेले में देश के विभिन्न राज्यों के लाखों लोग भाग लेते है। 

Related Posts