BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे: घर में रखे चोरी की 10 वाहन बरामद, 03 आरोपी गिरफ्तार

 

भिलाई। जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएँ घटित हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, नगर पुलिस
अधीक्षक (छावनी ) कौशलेन्द्र पटेल, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धिकी के मार्गदर्शन में ए.सी. सी. यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी नेवई निरीक्षक ममता शर्मा अली, थाना प्रभारी वैशाली नगर निरीक्षक विरेन्द्र श्रीवास्तव, थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में ए. सी. सी. यू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। वाहन चेकिंग दौरान सूत्रों से पता चला कि शुभम नंदी, आयूष तिवारी एवं प्रीतम निषाद नाम के व्यक्ति मोटर सायकल बेचने के लिए मरोदा क्षेत्र में घूम रहे है लोगों से चर्चा कर रहे है कि सूचना पर टीम द्वारा टंकी मरोदा मैत्री गार्डन चौक के पास उपरोक्त संदेहियों बजाज पल्सर मोटर सायकल बिना नम्बर में घूमते
हुए घेरा बंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करते रहे परन्तु सतत् पूछताछ करने पर तीनों मिलकर मोटर सायकल चोरी करना, जिस मोटर सायकल में रहे थे।

उसे आज से 02 माह पूर्व डोंगरगढ़ में ओवर ब्रिज के नीचे से चोरी करना साथ ही साथ अन्य स्थानों से तीनों साथ मिलकर करीब 02 माह पूर्व नेहरू भवन रोड़ सुपेला से पल्सर एनएस 200 मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीव्ही 4526, ढ़ेड़ माह पूर्व वैशाली नगर में फैण्ड कैफे के पास से बुलेट मोटर सायकल क्रमांक डीएल 2 एसआर 3750, आज से करीब 10 दिन पूर्व आजाद मार्केट रिसाली से बुलेट मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीएफ 5587, करीब ढेड़ माह पूर्व ड़ोगरगढ़ बस स्टैण्ड के पास से पल्सर 125 सीसी क्रमांक सीजी 09 जेके 6555, करीब ढेड़ माह पूर्व जामुल बोगदा पूल के पास से एक स्लेटी रंग की एक्टिवा 4जी बिना नम्बर, आज से करीब दो माह पूर्व 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड नाला के पास जामुल से होण्डा ड्रिम 110 सीसी बिना नम्बर की, आज से करीब 06 माह पूर्व छावनी से टीव्हीएस स्कूटी क्रमांक सीजी 07 एलडब्ल्यू 6175 को चोरी करना जिसे तीनों उक्त वाहनों को बिक्री करने के
उद्देश्य से अपने अपने घरों में खड़ी करके रखना साथ ही आज से करीब ढ़ाई माह पूर्व न्यू खुर्सीपार से बुलेट मोटर सायकल क्रमांक एमएच 03 सीई 7152 को शुभम व आयूष मिलकर चोरी करना जिसे शुभम द्वारा बेचने के लिए नागपुर लेकर जाना जहाँ पर नागपुर के अजनी पुलिस थाना में मोटर सायकल बुलेट सहित पकड़ा जाना, पुलिस के द्वारा वाहन को जप्त कर कार्यवाही कर देना जहां से जेल से छुटकर आना बताया।

जिससे उपरोक्त आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जें एवं घरों से उक्त वाहनों को बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना नेवई से सउनि नेमन साहू, प्र. आर. ब्रम्हानंद देशलहरे, थाना सुपेला से सउनि दिनेश सिंह, थाना वैशाली नगर से सउनि सुरेश पाण्डेय, थाना खुर्सीपार से सउनि लखन साहू एवं एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि पूर्ण बहादुर, आरक्षक विक्रांत यदु, आरक्षक शहबाज खान, उपेन्द्र यादव, अनुप शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, संतोष गुप्ता, पन्ने लाल, राज कुमार चंद्रा, जुगनू सिंह, रिंकू सोनी, अनिल सिंह, शमीम खान, अश्वनी यदु, एवं अमित दुबे की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी
01 शुभम नंदी पिता सुब्रत नंदी उम्र 26 वर्ष पता दीपक टेन्ट के पास शारदापारा भैरव बस्ती केम्प 02 भिलाई।
02.आयूष तिवारी पिता नागेन्द्र तिवारी उम्र 19 वर्ष पता क्वा. नं. ई / 34 सीएसईबी कालोनी पुरानी भिलाई।
03 प्रीतम निषाद पिता शोभाराम निषाद उम्र 30 वर्ष पता एसीसी चौक के पास घासीदास नगर जामुल।

Related Posts