BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने गिनाई मोदी सरकार के 8 वर्षो की उपलब्धियां

भिलाई 3।  छत्तीसगढ प्रदेश के आह्वान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र पंडित के निर्देश व मार्गदर्शन में मोदी सरकार के 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम संपन्न किया गया। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला भिलाई द्वारा चरोदा मंडल के उमदा पीएम आवास में समाज के कमजोर वर्गों के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर मोदी सरकार के 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के भिलाई जिला प्रभारी राजीव चौबे उपस्थिति में जिला सयोजक चंद्रिका यादव ने उद्बोधन करते हुए मोदी सरकार के 8 साल के जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया एवं गरीबों के बीच में इस योजनाओं को सरकार ने पहुंचाया है जिसका लाभ गरीब मतदाताओं को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के योजनाओं के बारे में जनसभा को संबोधित करते हुए विस्तृत जानकारी दी एवं योजनाओं का लाभ गिनाया। उन्होंने कहा गरीबों के बीच में पीएम मोदी ने जन कल्याणकारी योजनाओं को सफल रुप से पहुंचाया है।

जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला भिलाई के संयोजक चंद्रिका यादव माझी प्रकोष्ठ सयोजक राजू निषाद, चरोदा मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल,  मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल, सह संयोजक शैलेंद्र शेंडे, रामरतन झरिया, मंडल अध्यक्ष अंकित यादव, मीडिया प्रभारी मनीष सिंह, दिनेश, अजा मंडल अध्यक्ष बल्लू कुर्रे, श्री सोनी, राहुल और श्री साहु सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और माला पहनाकर और मिष्ठान देकर सम्मान किया गया।

Related Posts