BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

DGCA का सख्त निर्देश- हवाई जहाज में फेस मास्क पहनने से इंकार करने वालों को विमान से उतार दें

3 जून को दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा था कि अगर कोई कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए. कोर्ट ने कहा था कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है. इसलिए कोरोना से लड़ने के लिए जो गाइडलाइंस जारी की गयी थी, उसका उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए….

नईदिल्ली (ए)। दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बुधवार को यात्रियों के लिए सख्त निर्देश जारी किये. डीजीसीए ने कहा कि अगर कोई यात्री फेस मास्क नहीं पहनता है या इससे इंकार करता है, तो उसे विमान से उतार देना चाहिए. इस संबंध में DGCA ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

Related Posts