भिलाई। श्री श्री श्री मां मकिनम्मा देवी शीतला मंदिर सड़क – 22, जोन-1 गौतम नगर खुर्सीपार में समरालू पूजा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शीतला मंदिर समिति व वार्ड 42 के भाजपा पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि, श्री श्री श्री मां मंकिनम्मा देवी के आशीर्वाद से यह आयोजन होने जा रहा है। आगामी 9 जून को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यह आयोजन मनाया जाएगा। दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक आयोजन होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से महाभोग कराया जाएगा।

पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि 8 जून को कलश यात्रा निकाली जाएगी। माताजी का विशेष अभिषेक कराया जाएगा।इस आयोजन में बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय शामिल होंगे। वहीं आंध्रप्रदेश की विशेष झांकी 9 जून को देखने को मिलेगी। इसके अलावा आंध्रप्रदेश की कई संस्कृति व मान्यताओं को लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से करीब से देखेंगे। आयोजन की तैयारी जोरो से चल रही है। भिलाई के सभी समाज के लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। मैं सभी को इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अपील करता हूं।
















