BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के जन्मोत्सव पर होगा “अटल रत्न सम्मान” समारोह का आयोजन, 400 कार्यकर्ता होंगे सम्मानित

भिलाई। गुरुवार 9 जून को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति, खुर्सीपार द्वारा “अटल रत्न सम्मान” समारोह का भव्य आयोजन करने जा रही है, जिसकी तैयारी वृहद स्तर पर चल रही है।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रेम प्रकाश पांडेय उपस्थित होंगे। मुखातिथि के हाथों खुर्सीपार मंडल के करीब 400 कार्यकताओं और उनके परिवार का सम्मान किया जाएगा।

श्रीराम जमोत्सव समिति खुर्सीपार प्रखंड के अध्यक्ष मेवा लाल यादव के नेतृत्व में पूरी टीम आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में जुटी हुई है। कार्यक्रम का आयोजन न्यु खुर्सीपार, स्थित अग्रसेन भवन में दोपहर दो बजे से किया गया है।

Related Posts