भिलाई-03। गतवा तालाब पार, भिलाई-03 में दिनांक- 06/06/2022 को लगाया गया जन समस्या निवारण शिविर।नगर पालिक निगम, भिलाई-चरोदा में इस प्रकार का यह विगत एक सप्ताह के भीतर पांचवा शिविर है।
इसमें वार्ड क्र.- 08, 09, 10 तथा 11 के जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों के द्वारा भाग लिया गया। इस शिविर में वार्ड पार्षद राम खिलावन वर्मा, हेमंत कुमार वर्मा (गुलमोहर), कुसुम विपिन चन्द्राकर एवं गुरूचरण सिंह उपस्थित थे।
निगम आयुक्त कीर्तीमान सिंह राठौर सहित सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर, नरसिंह सपहा, सृष्टि चन्द्राकर, भूपेन्द्र, पुरेन्द्र वर्मा, सुखनंदन यादव, पुरानिक साहू आदि अधिकारी/कर्मचारी शिविर में मौजूद रहे।
शिविर में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुये है, जिन्हें परीक्षण उपरांत निराकरण किया जायेगा। उक्त जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।















