भिलाई। वर्तमान समय के परिप्रेक्ष्य में शहर में लगातार वाहन चोरी के बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक नसर सिद्दिकी के निर्देशानुसार लगातार क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था।
दिनांक 05/06/2022 को मुखबीर से सूचना मिली
कि कोई एक व्यक्ति मो.सा. ब्रिकी करने की फिराक में ग्राहक को खोज रहा है, सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम कमलकांत प्रसाद पिता स्व. भागवत प्रसाद उम्र 31 वर्ष पता क्वाटर नं. 04ई अटल आवास उमदा पुरानी भिलाई का रहने बताया गया जिसके द्वारा अपने साथी पवन कुमार नाग सुधांशु नाग उम्र 35 वर्ष पता वसुंधरा नगर भिलाई 03 के साथ मिलकर भिलाई स्टील प्लांट मेनगेट, भिलाई एवं दुर्ग के आसपास क्षेत्रों से मो.सा. वाहन एवं स्कूटी को चोरी करना बताया एवं वाहन मो.सा. पैशन प्रो क्रंमाक सीजी 07 एयू 3197 को अपने रिश्ते के भाई राकेश धृतलहरे को 15,000/- रूपये में बेचना एवं वाहन पैशन प्रो को दुर्ग से चोरी कर दीपांक राज लब्हात्रे निवासी देवरीखुर्द तोरवा को 15,000/- रूपये में बेचना
बताया गया।
वाहन को खरीदने वाले आरोपीगणों का पता तलाश कर उक्त वाहन को जप्त कर किया गया। मो. सा. पैशन प्रो क्रंमाक सीजी 07 एयू 3197 थाना निलाई भट्टी के अपराध क्रमांक 13/2022 धारा 379 भादवि से संबंधित होने एवं वाहन होण्डा साईन क्रंमाक सीजी 07 ए.डब्लू 1420 थाना भिलाई भट्टी के अपराध क्रमांक 142/2021 धारा 379 भादवि से अपराध में सुनार किया गया। आरोपी कमलकांत प्रसाद एवं पवन नाग के द्वारा चोरी किये गये वाहन का नंबर प्लेट बदलकर अपने निवास घर में छिपाकर रखने बताने पर आरोपी कमलकांत के निवास अटल आवास उमदा से मो.सा. पैशन प्रो एवं एक्टीवा तथा पवन नाग के घर से स्कूटी प्लेजर एवं मो.
सा. पैशन प्रो को जप्त किया गया।
आरोपगणों के विरूद्ध धारा 41(1+4) दप्रसं/379 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आरोपींगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा, सउनि नागेन्द्र बंछौर, सउनि प्रवीण सिंह, आरक्षक 526 राजेन्द्र बंसोड, आरक्षक 275 हिरेश साहू, आरक्षक 691 शैलेष यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।
अपराध क्रं.व धारा 13/2022, 379,411 भादवि, नाम आरोपी 1) कमलकांत प्रसाद पिता स्व. भागवत प्रसाद उम्र 31 वर्ष पता क्वार्टर न.04ई अटल आवास पुरानी भिलाई। 2) राकेश घृतलहरे पिता चम्पूराम धृतलहरे उम्र 32 वर्ष पता सतनामी पारा ग्राम ओटेबंद थाना नंदनी जिला दुर्ग।
जप्त संपत्ती वाहन मो.सा. हीरो पैशन प्रो क्रंमाक सीजी 07 एयू 3197 किमती 15000 /रूपये।
अपराध क्रमांक व धारा 142/2021 धारा 379 भादवि, आरोपी नाम कमलकांत प्रसाद पिता स्व. भागवत प्रसाद उम्र 31 वर्ष पता क्वार्टर न.04ई अटल आवास पुरानी भिलाई।
जप्त वाहन होण्डा साईन क्रमांक सीजी 07 ए.डब्लू 1420
किमती 10,000/- रूपये।
इस्तगाशा क्रमांक 02/2022 धारा 41(4+1) दप्रसं/379 भादवि आरोपी नाम 1) पवन कुमार नाग सुधांशु नाग उम्र 35 वर्ष धारा पता वसुंधरा नगर भिलाई 03, 2) दीपांक राज लब्हात्रे पिता कमलेश कुमार उम्र 32 वर्ष पता देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर।
जप्त मो.सा. पैशन प्रो एवं वाहन स्कूटी एक्टीवा, प्लेजर।















