BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा में अंतरिक्ष विज्ञान क्लब के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

 

दुर्ग। एक स्वच्छ पर्यावरण में एक स्वस्थ मनुष्य का विकास एच होता है। इसलिए अपने पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखना हमारी प्रथामिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण का सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है, लेकिन दौड़ती भागती जिंदगी व आधुनिक जीवन शैली को अपनाकर हमने अपने पर्यावरण को खतरे में डाल दिया है। दुनिया को इन खतरों से अवगत कराने के लिए व लोगों से इसकी देखभाल करने का संदेश देने उद्देश्य से हर साल 5 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा में अंतरिक्ष विज्ञान क्लब के तत्वाधान में आज विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य सपना सोनी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के दौरान ऑक्सीजन के संकट का दौर पूरी मानव जाति देख चुकी है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक हमारे पर्यावरण में ऑक्सीजन नहीं होगी तब तक हम किसी भी औद्योगिक प्लांट में जीवनदायिनी ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं कर सकते। अतः हम सभी की महती जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि हम पौधे रोपने के साथ उसके संरक्षण की भी जिम्मेदारी लें। इसके साथ ही साफ सफाई अभियान, रिसाइकलिंग , हरित ऊर्जा और जल संरक्षण तकनीक अपनाने हेतु ग्रामिणजनों को प्रेरित करने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर व्याख्याता अजरा परवीन ने स्वरचित कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

गौरतलब है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में विद्यालय की 8 एकड़ की जमीन पर तत्कालीन जिला कलेक्टर अंकित आनंद, वन मंडल अधिकारी धम्मशील गणवीर , तत्कालीन प्राचार्य मीता विश्वास ,सरपंच भुनेश्वर यादव ग्राम पंचायत जेवरा सिरसा एवम् शाला विकास व प्रबंधन समिति के सहयोग से मनरेगा के तहत वृक्षारोपण का कार्य कराया है,जो कि आज पर्यावरण को शुद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा का रहे हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शीबा अर्पण तरुण, चंचल टिकरिहा, कविता पाठक , आशा परगनिहा ,शैली द्विवेदी , अक्षत, लक्ष्य, सोमन ,सोनल, रागिनी ,द्वारिका , विभांशु, सिमरन आदि ने सहयोग दिया।

Related Posts