दुर्ग। शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक पथ दुर्ग में धन धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी पर्व मनाया गया। इसमें सुबह से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें सुबह 8:30 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ साहिब के पाठ की समाप्ति की गयी। उपरांत 9 बजे से 9:30 बजे तक हजुरी जथे ने कीर्तन किया।
9:30 से 11 बजे तक हिम चाकर गोबिंद के बचो ने कीर्तन किया गया 11 से 11:30 बजे तक संगत में से कीर्तन किया गया। उसके उपरांत ज्ञानी ओम् वीर सिंह जी ने कथा कर के संगत को निहाल किया। उसके उपरांत प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने संगत को सिख बच्चों को सिखी से जुड़े रहने के लिए अनुरोध किया क्योंकि श्री गुरु अर्जन देव जी ने अपनी शहीदी सिख धरम को बचाने के लिए दी थी तो बच्चों को सिख धरम का पता रहना चाहिए और अपने धरम में क़ायम रहना चाहिए।
इस अवसर पर दुर्ग ज़िले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने गुरु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया उपरांत गुरु का लंगर ग्रहण किया। पार्षद मंदीप सिंह भाटिया ने भी गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त कीया। इस अवसर पर गुरु की संगत के लिए लंगर बना था जो पूरी सिख संगत एवं सभी समाज के वर्गों ने लंगर किया और ठंडी शबील ग्रहण की। मंच का संचालन स्टेज सेवादार रजिंदेर पाल सिंह अरोरा ने किया।

इस अवसर पर दलपरीत सिंह भाटिया, जतिंदर सिंह,सुखदेव सिंह, इंदरपाल सिंह भाटिया,अवतार सिंह रंधावा, परमजीत सिंह ( लाँगरी) कुलबीर सिंह सलूजा, सूरिंदर सिंह कबरवाल, बनता सिंह, राजू भाटिया, सोखी वीरजी, भूपिंदर सिंह भाटिया,जसप्रीत सिंह भाटिया,सतनाम सिंह भाटिया,हरदीप सिंह( छोटू) दवेंदर सिंह, बचन सिंह नागपाल, महेन्द्र सिंह भुई,जगजीत सिंह कलसी समूह सिख समाज ने एवं सिख सेवादार बच्चों ने रमन रहल, शिवा चौधरी, तेजिंदर सिंह तेगी एवं उनके साथ और बच्चों ने सेवा में अपना सहयोग दिया।















