भिलाई। पावर हाऊस ओव्हर ब्रिज में डामरीकरण एवं सौदर्यीकरण कार्य किये जाने हेतु दिनांक 04.06.2022 से दिनांक 11.06.2022 तक पूर्णतः आवागमन बंद रहेगा। आम जनता से अपील की जाती है कि असुविधा से बचने के लिए नंदनी रोड से सेक्टर की ओर जाने के लिए और इसी प्रकार सेक्टर से नंदनी रोड आने के लिए पावर हाउस अण्डर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करें।
शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगणों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी डॉ अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक को जिला शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 03 दिवसीय शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा कार्यक्रम में उपस्थित कुल-155 शिक्षकगण (विकास खण्ड स्तरीय) को गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के द्वारा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से यातायात नियम के अंतर्गत पैदल चलने के नियम, ओवर टेक करते समय की जाने वाली सावधानियां, सडक संकेत बोर्ड, रोड मार्किग, वाहन कहां पार्क करे, कहा ना करें की जानकारी, वाहन चलाते समय हमें क्या नहीं करना चाहिए (निर्बधन), वाहन चलाने के लिए कौन कौन से दस्तावेज जरूरी है और सबसे महत्वपूर्ण सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले (गुड सेमेरिटन) को कानून द्वारा प्राप्त सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी प्रदान कर भविष्य में सदैव यातायात नियमों का पालन करने एवं अपने परिजनों, रिश्तेदारो तथा आगामी शिक्षा सत्र में स्कूली छात्र/छात्राओं कोे यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का शपथ दिलाया गया। ताकि आने वाले समय में दुर्ग जिला यातायात नियमों के पालन ना करने से होने वाली सडक दुर्घटनाओ से मुक्त हो सकें।
कार्यक्रम में जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग अभय कुमार जयसवाल, डॉ शरद बेलचंदन ,विकास खंड चिकित्सा अधिकारी, वेकन्ट राव, विकास खण्ड शिक्षाधिकारी, भूषण सोनी स्वास्थ्य विभाग, चंदा पाठक असिस्टेंट प्रोफेसर , गोविंद सावरी, संध्या देवी, सुरेंद्र पांडे, गोविंद साहू, शिक्षा विभाग, यातायात पुलिस के आरक्षक तिलक साहू, चालक आरक्षक खिलावन मारकण्डेय उपस्थित रहें।















