BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्यवाही: ऑनलाइन ठगी की 3.20 लाख रूपये करवाये होल्ड, एसपी ने जिलावासियों से की ये अपील

भिलाई। दुर्ग पुलिस (क्राइम ब्रांच/सायबर सेल) ने तीन अलग अलग प्रकरण में ऑनलाइन ठगी के करीब 3,20,000 ₹ होल्ड करवाया है। एसपी डॉ पल्लव ने जिला के समस्त जनता से अपील करते हुए सायबर ठगी होने पर अपने पर्सनल व्हाट्सएप नंबर 7898815399 पर त्वरित शिकायत/आवेदन करने की अपील की है ताकि समय रहते उसपर उचित कार्यवाही की जा सके।

1) आवेदिका सोमा शास्त्री सा . फ्लैट नं ए / 401 आशा अपार्टमेंट सड़क नं 11 प्रगति नगर रिसाली द्वारा बिजली बिल भुगतान के संबंध में अनावेदक से सम्पर्क करी जिसके उपरांत अनावेदक द्वारा आवेदिका के मोबाईल पर एक एप डाउलोड कराया पहले आवेदिका द्वारा 20 रू का भुगतान किया गया भुगतान समय किए गए जानकारी के आधार पर अनावेदक द्वारा आवेदिका के एसबीआई खाता क्र 10238549968 से दिनांक 30.05.2022 को नेट बैंकिंग के माध्यम से 200000.00 रू की निकासी कर ठगी किया गया । उपरोक्त संबंध में आवेदिका द्वारा थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराया गया जिसकी सूचना कार्यालय साईबर सेल को प्राप्त होने पर तत्काल एसबीआई आरबीओ कार्यालय से सम्पर्क कर उपरोक्त ट्रांजेक्शन को होल्ड / चार्ज बैंक की कार्यवाही कराया गया जिसके उपरांत ठगी गई रकम 200000.00 रू आवेदिका के खाते में वापस कराया गया।

2) आवेदक सुभंकर चक्रवर्ती सा . म.नं 102 जयंती नगर सिकोला वार्ड क्र 16 दुर्ग द्वारा थाना मोहन नगर में दिनांक 28.04.2022 को शिकायत दर्ज कराया कि अनावेदक मोबाईल नंबर के धारक द्वारा क्रेडिट कार्ड में रिवार्ड पाइंट का प्रलोभन देकर तीन किश्तो में पॉस माध्यम से 59691.00 रू की ठगी नोब्रोकर नामक मरचेंट के माध्यम से किया गया है । जिसकी सूचना कार्यालय साईबर सेल को प्राप्त होने पर तत्काल नोब्रोकर मरचेंट को मेल कर स्टॉप ट्राजेक्शन एवं अन्य जानकारी के संबंध में कार्यवाही किया गया जिसके उपरांत ठगी गई रकम में से 39400.00 रू होल्ड कराया गया।

3) आवेदक अंकुश कुमार दास सा . फ्लैट नं 329 गुलमोहर तालपुरी द्वारा सीम कार्ड अपडेशन के नाम पर आनावेदक द्वारा आवेदक के मोबाईल पर एनीडेस्क नामक एप डाउलोड कराने उरांत आवेदक के एसबीआई खाता क्र 10045232492 से दो किशतों में लगभग 129999.00 रू की ठगी नेट बैंकिंग माध्यम से होने के संबंध में थाना भिलाई नगर में दिनांक 11.05.2022 को आवेदन प्रस्तुत किए जिसकी सूचना साईबर सेल को प्राप्त होने पर तत्काल एसबीआई आरबीओ कार्यालय से सम्पर्क कर उपरोक्त ट्रांजेक्शन को होल्ड / चार्ज बैंक की कार्यवाही कराया गया जिसके उपरांत ठगी गई रकम में से 80000.00 रू आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

Related Posts