BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निशुल्क वैद्य पद्धति चिकित्सा शिविर आज और कल भिलाई में, पार्षद ने की लोगो से ईलाज कराने की अपील

भिलाई। वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर पार्षद कार्यालय के पास कर्मा भवन में वार्ड की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष जन समस्या निवारण का आयोजन किया गया है। आज दिनांक 02/06/ 2022 को जिसमें राशन कार्ड, पेंशन, पट्टा,बिजली पानी सफाई जैसे मूलभूत समस्याओं के निराकरण करने के लिए जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है अपनी समस्याओं के लिए शिविर स्थल पर पहुंचकर आवेदन दे सकते हैं जिसका नियमानुसार निदान किया जाएगा।

वार्ड 31 के पार्षद प्रियंका भोला साहू ने बताया कि  हड्डी, नस, वात, धात,पथरी दात से पीड़ित व परेशान नागरिकों के लिए वैद्य पद्धति से सफल इलाज हेतू खैरागढ़ के वैद्य बाबूलाल वर्मा द्वारा निःशुल्क इलाज हेतू पार्षद कार्यालय के समीप कर्मा भवन मे दिनांक 02/06/2022 और 03/06/2022को दो दिनों के लिए सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें कोई भी पीड़ित नागरिक अपना इलाज निःशुल्क करवा सकते है। सिर्फ वैद्य द्वारा दी जाने वाली दवा के खर्च का वहन पीड़ित को उठाना होगा। इस भलाई के कार्य मे सभी सम्मिलित हों और अपने परिचितों के सालों की पीड़ा से मुक्ती दिलाने मे सहायक बनें। पार्षद ने अधिक से अधिक संख्या में लोग आकर अपना ईलाज कराने की अपील की है।

Related Posts