BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई ‍स्याही, जोरदार हंगामा के साथ एक दूसरे के ऊपर फेंकी कुर्सियां

किसान नेता राकेश टिकैत पर किसी ने स्‍याही फेंक दी जो उनके चेहरे पर लगी, उसके बाद जमकर कुर्सी चली…

बेंगलुरु (ए)। इस वक्त कर्नाटक के बेंगलुरु से बड़ी खबर आ रही है. यहां किसान नेता राकेश टिकैत पर किसी ने स्‍याही फेंक दी जो उनके चेहरे पर लगी. इसका वीडियो न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंकी गयी है. प्रेस वार्ता के दौरान धक्कामुक्की के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।

स्याही फेंके जाने के बाद राकेश टिकैत के समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी।

सामने आये वीडियो में नजर आ रहा है कि घटना के बाद कार्यक्रम में जमकर एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी गईं. बताया जा रहा है कि ये स्याही स्थानीय किसान नेता के चंद्रशेखर के समर्थकों के द्वारा फेंकी गयी है।

Related Posts