BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुल्की लौह अयस्क खान से उत्पादित लम्पस एवं फाईन्स के प्रथम रैक को अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

 

भिलाई। दिनांक 27 मई, 2022 को दुल्की लौह अयस्क खान में स्थापित क्रसिंग एवं स्क्रीनिंग प्लांट से उत्पादित लम्पस एवं फाईन्स के प्रथम रैक को भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस समारोह में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (माइन्स एवं रावघाट), मानस बिस्वास, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डाॅ एस के इस्सर, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) डाॅ ए के पंडा, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (माइन्स एवं रावघाट) तपन सूत्रधार, मुख्य महाप्रबंधक (रावघाट) समीर स्वरूप, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडीसी एवं बीई) संजय धर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, अनिर्बान दासगुप्ता ने दुल्की खान में दिनांक 14 जून, 2019 की अपनी पहली यात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि दो वर्ष में ही उस सघन वन क्षेत्र से उच्च गुणवत्ता युक्त लौह अयस्क का उत्पादन कर दुल्की माइन्स के कर्मचारियों ने एक मिसाल कायम की है। श्री दासगुप्ता ने इसी लगन एवं मेहनत से काम करने के लिए सभी को प्रेरित किया।

कार्यपालक निदेशक (माइन्स एवं रावघाट), मानस बिस्वास ने अपने प्रेरक उद्बोधन में दुल्की माइन्स के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के द्वारा किए गए प्रयास की प्रशंसा करते हुए उत्पादन एवं क्वालिटी में सुधार लाने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने दुल्की माइन्स से आने वाले उच्च गुणवत्तायुक्त लौह अयस्क की भिलाई इस्पात संयंत्र को आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उत्पादन बढ़ाने एवं गुणवत्तायुक्त लौह अयस्क के प्रेशण से संयंत्र को होने वाले लाभों पर चर्चा की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (माइन्स एवं रावघाट) तपन सूत्रधार द्वारा खान प्रबंधन के प्रयासों एवं दुल्की खान में हुई प्रगति एवं विस्तार का विवरण प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में आर सी बेहरा, पी के सिरपुरकर, अरूण कुमार, एस आर बास्के, अजय चतुर्वेदी, राकेश सिंह, डी के बलाम, वागेस तिवारी, श्री राकेश ठाकुर, अमित सिन्हा उपस्थित थे।

सेल ने लांच की “सेल स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2022”

नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) 24 जनवरी, 1973 को हुई अपनी स्थापना की “स्वर्ण जयंती वर्ष” मना रहा है। इस अवसर पर कंपनी ने आज “सेल स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2022” लांच की है। सेल की स्थापना के 50 गौरवशाली वर्ष को प्रतिबिम्बित करती और सेल स्वर्ण जयंती वर्ष के विभिन्न गतिविधियों के हिस्से के रूप में हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता की थीम है: ‘पिछले पांच दशकों में सेल का राष्ट्र निर्माण में योगदान’|

इस प्रतियोगिता में सभी भारतीय नागरिक समेत सेल के मौजूदा और पूर्व कार्मिक एवं उनके परिवारजन भी भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता और लेखन कौशल दिखाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह कहानी लेखन प्रतियोगिता, पिछले पांच दशकों में राष्ट्र और समाज के निर्माण में सेल की भूमिका पर कहानी लिखने का अवसर है।

इस प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी और नियम एवं शर्तें, कंपनी के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल्स और वेबसाइट www.sail.co.in पर उपलब्ध है। इस प्रतियोगिता के लिए ई-मेल (sailstory2022@gmail.com) के जरिये कहानी 25 अगस्त, 2022 तक जबकि उसी की हार्ड कॉपी 31 अगस्त, 2022 तक स्वीकार की जाएगी। प्रत्येक कहानी ई-मेल (सॉफ्ट कॉपी) और पोस्ट (हार्ड कॉपी) दोनों के माध्यम से भेजनी अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा सेल की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर की जाएगी और उन्हें प्रमाण पत्र तथा आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

Related Posts