BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक ने लिया जनसमस्या समाधान शिविर का जायजा: समस्या विहिन रहा वार्ड क्रमांक 36 ऋषभ जैन का वार्ड, एक भी आवेदन प्राप्त नही

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग सीमा क्षेत्र में जन समस्या समाधान शिविर में एक ऐसा वार्ड भी रहा है जिस वार्ड के नागरिको का कोई लंबित समस्या के निराकरण करने के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नही हुआ । यह वार्ड क्रमांक 36 जहाँ से समस्याओं के संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है । मोहन बाल मंदिर गंजपारा में आज शिविर का आयोजन किया गया जहाँ वार्ड 36, 37 एवं वार्ड क्रमांक 38 के नागरिको की मूल समस्याओं के निराकरण करने के लिए शिविर आयोजित की गई । शिविर स्थल में विधायक अरूण वोरा भी पहुंचे जहां नागरिको से मिले एवं नागरिको की समस्याएं सुने।

एमआईसी.सदस्य ऋषभ जैन,भोला महोबिया,पार्षद श्रद्धा सोनी, नीता जैन एल्डरमैन अजय गुप्ता शिविर में पहुंचकर नागरिको का मार्गदर्शन किया । शिविर में आये लोगो से उनकी समस्याओ से अवगत होकर उन्हे शासन की योजनाओ के संबंध में जानकारियों दी गई तथा समस्याओ के निराकरण के प्रति गंभीरता दिखाई । शिविर स्थल में अलग अलग विभागों के संबंधित अलग-अलग काऊंटर टेबल लगाये गये थे जहां पर लोगो को समस्याओं के निराकरण किया जा रहा था।

इस शिविर में पेंशन व राशन कार्ड के हितग्राहियों को त्वरित निराकरण करते हुए लेपटाॅप व कम्प्युटर के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया गया तथा आबादी, पट्टा, पेयजल, साफ-सफाई सहित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य मांगो से संबंधित आवेदनों को सक्षम अधिकारियों को प्रेषित किया गया ! शिविर स्थल में आज निगम आयुक्त हरेश मंडावी, कार्यपालन अभियंता आर.के. पाण्डेय, शंकर दयाल शर्मा,भवन अधिकारी प्रकाश थवानी, जनसमस्या समाधान शिविर के नोड़ल अधिकारी जावेद अली, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान,सुरेश केलवानी, सहित निगम के सभी विभागो से संबंधित सक्षम अधिकारी उपस्थित होकर शिविर में आये समस्याओं के संबंधित आवेदनो का निराकरण किया गया।

मोहनलाल बाल मंदिर गंजपारा शिविर में कुल 121 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें मांग से संबंधित 118 आवेदन और शिकायत संबंधी 3 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें आबादी पट्टा के 41 , आवास योजना के 58 आवेदन प्राप्त हुए जिसे सक्षम अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारी की ओर मौके पर ही प्रेषित किया गया । निगम से संबंधित आवेदनो का मौके पर निराकृत किया गया तथा अन्य पेंशन एवं राशन कार्ड से संबंधित विभागो से संबंधित आवेदनो को विभागीय अधिकारियो का प्रेषित कर दी गई है एवं उसका त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

दिनांक 30 मई 2022 को वार्ड क्रमांक 39, 40 एवं 41 वार्ड के नागरिको के लिए डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर भवन कसारीडीह जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया है संबंधित वार्ड के नागरिक उक्त शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओ का समाधान करवा सकते है।

Related Posts