BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

स्टेडियम में कुत्ता टहलाना IAS अधिकारी को पड़ा भारी, सरकार ने लद्दाख किया ट्रांसफर

स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रहे एथलीटों और कोच ने दिल्ली के प्रधान सचिव (रेवेन्यू) पर बड़ा आरोप लगाया था, एललीट्स का कहना था कि आईएएस अधिकारी शाम को अपने कुत्ता टहलाने आते हैं….

नईदिल्ली (ए)। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता टहलाना आईएएस दपंति को भारी पड़ गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईएएस दंपति संजीव खिरवार और रिंकू दुग्गा का ट्रांसफर कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह कार्रवाई संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा की ओर से त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में सामने आई मीडिया रिपोर्ट के बाद हुई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक संजीव खिरवार का लद्दाख और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा का अरुणाचल प्रदेश में ट्रांसफर कर दिया गया है। दोनों ही 1994 कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

एथलीट और कोच ने की थी शिकायत

दरअसल,  दिल्ली सरकार द्वारा संचालित त्यागराज स्टेडियम में एथलीट और कोच शिकायत किए थे कि उन्हें समय से पहले प्रशिक्षण पूरा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनके अनुसार इसका कारण यह है कि पिछले कुछ महीनों से दिल्ली के प्रधान सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार अपने कुत्ते को घुमाने के लिए यहां आते हैं।

 

ट्रेनिंग के लिए मिलता है कम समय एक कोच ने कहा था कि हम पहले रात करीब 8.30 बजे रात तक ट्रेनिंग लेते थे, लेकिन अब हमें शाम 7 बजे ही मैदान से बाहर निकलने को कहा जाता है ताकि अधिकारी अपने कुत्ते के टहला सके। जिसकी वजह से हमारी ट्रेनिंग और अभ्यास की दिनचर्या बाधित होती है।

Related Posts