प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जापान के अपने समकक्ष फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर टोक्यो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में उन्होंने 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए किशिदा की मेजबानी की थी…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए जापान पहुंच गए हैं। इस दौरान भारतीय प्रवासियों ने टोक्यो में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। क्वाड बैठक में हिस्सा लेने के अलावा पीएम दो दिनों के दौरे पर ही हैं, जिसकी शुरुआत आज यानि सोमवार से हो रही है। क्वाड सुरक्षा संवाद में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नेता शामिल होंगे।
टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। जापान में रहने वाले भारतीय प्रवासियों ने जमकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। साथ ही इस दौरान पीएम मोदी को ‘भारत मां का शेर’ बताया गया। वीडियोज में देखा जा सकता है कि लोग हाथ में पोस्टर लेकर खड़े हैं, जिनमें लिखा है ‘जो 370 को मिटाए हैं वो टोक्यो आए हैं।’ पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात। जापान के रहने वाले एक बच्चे ने जब पीएम मोदी से हिंदी में बात की, तो वह भी बगैर सवाल पूछे नहीं रह सके। उन्होंने बच्चे से पूछा, ‘वाह, हिंदी कहा से सीखी?… आप इसे काफी अच्छी तरह से जानते हैं?’
क्वाड शिखर वार्ता से समूह के कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा का अवसर मिलेगा : मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा कि जापान में क्वाड नेताओं की आमने-सामने की दूसरी शिखर वार्ता से चारों देशों के नेताओं को समूह द्वारा उठाए गए कदमों में हुई प्रगति की समीक्षा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस वार्ता से हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रम के साथ ही आपसी हितों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करने का अवसर भी प्राप्त होगा।
जापान की दो दिवसीय (23-24 मई) यात्रा पर रवाना होने से पहले मोदी ने एक बयान जारी कर कहा कि इस यात्रा के दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें बहु-आयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा होगी। मोदी ने कहा, ”हम क्षेत्रीय घटनाक्रम और समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर भी संवाद जारी रखेंगे।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जापान के अपने समकक्ष फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर टोक्यो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में उन्होंने 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए किशिदा की मेजबानी की थी। मोदी ने कहा, ”टोक्यो की मेरी यात्रा के दौरान, मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से हमारी बातचीत को जारी रखने की उम्मीद करता हूं।”
#WATCH | Japan: Indian diaspora in Tokyo calls PM Modi "Bharat Ma Ka Sher" as they hail him with chants and placards.
PM Modi will be participating in Quad Leaders’ Summit as part of his 2-day tour starting today, May 23. pic.twitter.com/aIQ8gyE62V
— ANI (@ANI) May 23, 2022
उन्होंने कहा कि जापान में वह क्वाड नेताओं की आमने-सामने की दूसरी शिखर वार्ता में भी हिस्सा लेंगे, जिससे चार क्वाड देशों के नेताओं को क्वाड के कदमों की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। मोदी ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज पहली बार क्वाड शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)















