BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, कुल 45 लीटर महुआ शराब कीमती 4500/- ₹ जप्त

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेला के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बलौदाबाजार सुभाष दास के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधि में लिप्त असमाजिक तत्वों पर लगातार थाना प्रभारी निरीक्षक डी.बी.उईके कसडोल के नेतृत्व में तहसीलदार एस.एल.सिन्हा एवं उप निरीक्षक आर.एन.भगत, प्र.आर. संजय सोनी, आर भरत सेठ के द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम बम्हनी में कुछ व्यक्ति कसौंदी नाला के पास अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब की बिक्री करने के उददेश्य से रखे हुये हैं कि सूचना पर आरापियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी 01- नोहर कुर्रे पिता अंतराम कुर्रे साकिन टेमरी के पास से हाथ भटठी महुआ शराब 13 लीटर किमती 1300 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 456/2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
02- आरोपी मिरू राम भारती पिता बुधारूराम भारती साकिन टेमरी के पास से 15 लीटर हाथ भटठी कच्ची महुआ शराब कीमति 1500 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 457/2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

  1. आरोपी मनोज कुमार चेलक पिता सरवन कुमार चेलक के पास से 17 लीटर हाथ भटठी कच्ची महुआ शराब कीमति 1700 रूपये को जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 458/2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

तीनों प्रकरण में आरोपियों से कुल 45 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹4500 जप्त किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध कार्य मे संलिप्त व्यक्तियों के ऊपर प्रभावी कार्यवाही लगातार किया जा रहा है l

Related Posts