BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सांसद विजय बघेल के प्रयास से कुरुद मुक्तिधाम से कचड़ा डंप करना बंद करवाया गया

भिलाई। गुरुवार को महापौर जन समस्या निवारण शिविर में पधारे भिलाई नगर निगम आयुक्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई के कार्यकर्ता मंयक गुप्ता के द्वारा कुरूद वार्ड 21 में स्थित मुक्तिधाम मे भिलाई निगम द्वारा वंहा पर कचड़ा डंप किया जा रहा था, जिसका विरोध मयंक गुप्ता द्वारा पूर्व में भी 25 नवंबर 2020 को पूर्व महापौर देवेंद्र यादव को स्थल निरीक्षण करवा कर उस समय विरोध किया था। चुनावी माहौल को देखते हुए निगम द्वारा वहां पर कचड़ा डंप करवाना बंद कर दिया गया था परंतु फिर उसी स्थान पर कचरा डंप करना चालू कर दिया गया था।

स्थानीय पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य द्वारा उन्हें गंदगी का नजर नहीं आ रही था। उसी विषय पर विरोध करते हुए मयंक गुप्ता द्वारा मुक्तिधाम मे कचरा डंप करने का विरोध किया । कचरा को स्थानांतरित करने के लिए सांसद विजय बघेल को जानकारी दी गई दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भिलाई नगर निगम आयुक्त पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुक्तिधाम से कचड़ा डंप करना बंद करवाया।

वार्ड 21 एवं 22 की जनता ने इस प्रयास ले लिए मयंक गुप्ता को बधाई दी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लता साहू, संतोषी साहू, उतरा श्रीवास, सागर मानिकपुरी, मुकेश वर्मा, योगेंद्र देवांगन, शशांक गुप्ता, प्रियंका वर्मा एवं आदि उपस्थित थे।

Related Posts