दुर्ग। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, दुर्ग के प्रधान सेवादार, समाजसेवी और उद्योगपति अरविंदर सिंह खुराना ने दुर्ग जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने सौजन्य मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान श्री खुराना से एसपी ने सामाजिक विषयों की जानकारी ली और इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान जतिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, इंदरपाल सिंह, सिकंदर सिंह, सतबीर सिंह, जसवीर सिंह चहल, गुरुनाम सिंह, हरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, पलविंदर सिंह मौजूद थे।















