BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

पीएम नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों से की मुलाकात, दिया ये मंत्र, रात्रिभोज में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मंत्रियों से सुशासन पर ध्यान देने, पार्टी संगठन के साथ समन्वय बनाए रखने और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अमल में लाना सुनिश्चित करने को कहा…

लखनऊ (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूपी के मंत्रियों से सुशासन पर ध्यान देने, जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े रहने, पार्टी संगठन के साथ समन्वय बनाए रखने और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अमल में लाना सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने सरकार के कामकाज में पारदर्शिता की जरूरत पर भी जोर दिया।

रात्रिभोज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर मंत्रिपरिषद को संबोधित करते हुए मोदी ने हाल के विधानसभा चुनावों में लगातार दूसरी जीत के बाद सरकार की बढ़ती जिम्मेदारी को रेखांकित किया. सूत्रों के अनुसार, कई कैबिनेट मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों की नीतियों की संक्षिप्त प्रस्तुति दी, जबकि प्रधानमंत्री ने दक्षता में सुधार पर अपने विचार रखे।

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रिपरिषद के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई. प्रधानमंत्री के आगमन में एक घंटे से अधिक की देरी हुई. इससे पहले सोमवार को मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुशीनगर में महापरिनिर्वाण स्तूप पर पूजा-अर्चना की थी।

 

नेपाल के लुंबिनी से लौटे प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे और वहां भगवान बुद्ध की शयन मुद्रा की प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया. प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर ‘चीवर’ वस्त्र अर्पित किया. इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने प्रधानमंत्री को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी भेंट की. धानमंत्री मोदी नेपाल स्थित लुंबिनी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सीधे कुशीनगर पहुंचे।

https://twitter.com/narendramodi/status/1526194472542871552?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1526194472542871552%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fup-uk%2Fpm-modi-lucknow-visit-pm-narendra-modi-met-the-ministers-of-yogi-government-2125144

Related Posts