नईदिल्ली (ए)। रविवार तड़के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर आई है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात टाउन्सविले में उनकी कार सड़क से उतरी और दुर्घटना में क्रिकेटर की मौत हुई। एंड्रयू साइमंड्स के निधन के बाद उनके प्रशंसक समेत खेल जगत में शोक की लहर है। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने शेन वॉर्न को भी खोया था।
पुलिस के बयान के अनुसार, “शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि रात 11 बजे के बाद एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर कार चलाई जा रही थी, सड़क से हटने के बाद कार लुढकी और यह हादसा हुआ। आपातकालीन सेवाओं ने 46 वर्षीय ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया, हालांकि उनकी चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। फोरेंसिक क्रैश यूनिट जांच कर रही है।”
न्यूज कॉर्प की एक रिपोर्ट के अनुसार, साइमंड्स के परिवार ने “उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया, और लोगों की सहानुभूति और शुभकामनाओं की सराहना की, और कहा कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए।”
ऑस्ट्रेलिया के लिए 198 वनडे खेलने वाले साइमंड्स 2003 और 2003 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे। इन दो सालों में कंगारू टीम ने बिना कोई मैच गवाएं पोंटिंग की कप्तानी में बैक टू बैक खिताब जीते थे। इसके अलावा इस महान खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट भी खेले थे।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने सायमंड्स को श्रद्धांजलि दी। नाइन नेटवर्क से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह गेंद को लंबा मारना और फैंस का मनोरंजन करना चाहता था। वह एक तरह से पुराने जमाने के क्रिकेटर थे। हाल के वर्षों में साइमंड्स ने फॉक्स स्पोर्ट्स के लिए एक टीवी कमेंटेटर के रूप में काम किया था और बिग बैश लीग के प्रसारण के लिए माइक्रोफोन पर नियमित थे।
Tragic news surrounding the former Australia all-rounder and our thoughts are with his friends and family.https://t.co/6eXiz8Mb5O
— ICC (@ICC) May 14, 2022
साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से क्रमश: 1462, 5088 और 337 रन निकले। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल 165 विकेट चटकाए थे। साइमंड्स फील्ड पर अपने आक्रामक अंदार और शानदार फील्डिंग के लिए भी जाने जाते थे।















