भिलाई। आगामी 16 मई को राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा द्वारा जेल भरो आन्दोलन किया जा रहा है। जिसमे भाजपा नेताओं द्वारा जगह जगह बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दुर्ग सांसद निवास पहुंचकर अहीवारा विधानसभा के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और जेल भरो आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर अशोक देशलहरा, पार्षद तुलसी ध्रुव, विपिन चंद्राकर सहित कई भाजपा पार्षद एवं महिलाएं उपस्थित थी।
















