BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गांजा की तस्करी करते भिलाई की महिला आरोपी रायपुर में गिरफ्तार, 08 किलो गांजा जप्त

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस से समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबिर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 13/05/2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 के पास एक महिला बैग में गांजा रखी है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अविनाश ठाकुर द्वारा थाना इंचार्ज प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ठाकुर को आरोपिया को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना इंचार्ज प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस के टीम के द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के महिला की पतासाजी करते हुए महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम शबनम बानो पति रमजान अली उम्र 41 वर्ष साकिन खुर्सीपार थाना के पीछे मिलन चौक के पास थाना खुर्सीपार दुर्ग जिला दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा जाना पाया गया, जिस पर आरोपिया के कब्जे से 08 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 80,000/- रुपए जप्त किया जाकर आरोपिया के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 116/22, धारा 20 (B) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपिया द्वारा गांजा उड़ीसा से लाकर दुर्ग- रायपुर में तस्करी करना बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपिया- शबनम बानो पति रमजान अली उम्र 41 वर्ष सा. खुर्सीपार थाना के पीछे मिलन चौक के पास थाना खुर्सीपार दुर्ग जिला दुर्ग छत्तीसगढ़।

कार्यवाही में थाना प्रभारी इंचार्ज उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक डेरहाराम विनायक, प्र.आर. कोपेश्वर पटेल, म.प्र.आर. शाहिस्ता परवीन, आर. गोवर्धन जंघेल, आर. दीनदयाल बंजारे, आर. नीलम सत्य भूषण, म. आर. दुर्गा बघेल थाना गंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts