रायपुर। गुरुवार 12 मई को छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने 14 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर जल संसाधन विभाग ने 14 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत किया है साथ ही सभी अधिकारी सातवें वेतनमान मेट्रिक लेवल-13 के पुनरीक्षित वेतन बैंड के हकदार हो गए हैं। यह आदेश 31 दिसंबर 2021 से प्रभावशाली माना गया है। यहां देखे आदेश की सूची….

















