BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सोशल मिडिया में आपत्तिजनक एवं अश्लील टिप्पणी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। दिनांक 31.07.2020 को प्रार्थीया ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थीया के खिलाफ मोबाईल सोशल मिडिया के माध्यम से बेमेतरा सोशल मिडिया एडमिन सुर्या सिंह चौहान एवं अन्य के द्वारा आपत्ति जनक एवं अश्लील टिप्पणी किये है। इन लोगो के द्वारा किये जा रहे इस कृत्य से मेरी निजी जीवन एवं सार्वजनिक जीवन को अंधकारमय कर दिया गया है कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 509 (ख) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक विमल बैस के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा एवं थाना स्टाफ द्वारा विवेचना के दौरान आज दिनांक 04.08.2020 को आरोपी तारकेश चंद्रवंशी पिता सुरेश चंद्रवंशी उम्र 27 साल साकिन झलमला थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि. नीलकंठ साहू, प्र. आर. मोहन लाल साहू, आर. संदीप साहू, आर. राजेश भास्कर, आर. दिनेश निषाद, आर. अभिषेक सिंह एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts