रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर में लोगों से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की क्रियान्वयन की जानकारी ली। स्कूल के बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके संग पारंपरिक लोक खेलों में हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, बाटी खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री जब कक्षा में पहूचे तो बच्चों ने उनसे उत्सुकतावश सवाल किए। मुख्यमंत्री ने बड़ी तसल्ली से सारे सवालों के जवाब दिए।














