भिलाई। राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ द्वारा भिलाई नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित भिलाई नगर पंजीयन क्रमांक 140 जिला दुर्ग में मंडल के सदस्यों के निर्वाचन हेतु निम्नलिखित निर्वाचन कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है, जिसे सोसायटी के प्रतिनिधि सदस्यों/ प्रत्यायुक्तो के सूचना हेतु जारी किया गया। जिसमे मंडल के निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की कुल संख्या 10 है जिसमे सामान्य वर्ग (अनारक्षित) से 08 है जिसमे महिला वर्ग हेतु 01, अनुसूचित जाति (महिला) वर्ग हेतु 01, अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु निरंक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 01 तय किया गया था।
नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि- 04/05/2022, दिन बुधवार, समय प्रातः 11बजे से 02 बजे तक, स्थान बैंक भवन सेक्टर छः भिलाई। नामांकन पत्रों की जांच और सूची प्रकाशन- 05/05/2022, दिन गुरुवार, समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, स्थान बैंक भवन, भिलाई। नामांकन पत्रों की वापसी और चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन- दिनांक 06/05/2022 दिन शुक्रवार, समय प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक, स्थान बैंक भवन भिलाई।
मतदान दिनांक 12/05/2022 दिन गुरुवार, समय प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक, स्थान बैंक भवन सेक्टर छः भिलाई। (चुनाव समाप्त होने के एक घंटे पश्चात मतगणना प्रारंभ होगी।)
रिक्त स्थानों का सहयोजन दिनांक 13/05/2022 को किया जाएगा। अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन की सूचना जारी करना- दिनांक 13/05/2022 दिन शुक्रवार। अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधियो तथा अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन- दिनांक 18/05/2022 दिन बुधवार को 11 बजे से बैंक भवन में होगा।
ज्ञात हो कि आज जांच उपरांत वैध पाए गए नामांकन में पोषणलाल वर्मा, संतोष कुमार, प्रगति सिंह, सीमांचल बेहरा, सुरेश, खान साजिद हुसैन, जितेंद्र उपाध्याय, सुशील कुमार कटियार, वीसी यादव तथा अमृता बंजारे का नाम पाया गया है जो की सभी संचालक मंडल के सदस्य है।
विदित हो कि 18832 सदस्यों ने दिनांक 10/04/2022 को 188 प्रत्यायुक्त का निर्वाचन किया। जिसमे से 186 प्रत्यायुक्त पोषणलाल वर्मा पैनल के है। जिसमे इस बार पोषणलाल वर्मा पैनल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये जा सके है। पोषणलाल वर्मा विगत करीब 30 सालो से सहकारिता के क्षेत्र मे कार्यरत है और वह अन्य सहकारी संस्थाओं में विगत 15 वर्षों से उच्च पदों पर रहे है। इस बार पोषणलाल वर्मा का पैनल निर्विरोध निर्वाचित होने की स्तिथि में है। पोषणलाल वर्मा सांसद विजय बघेल के समर्थक है।















