BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभा में मौजूद प्रिया यादव नाम की बच्ची के दिल के ऑपरेशन के बारे में पूछा, सीएमओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

रायपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम कुसमी में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभा में मौजूद प्रिया यादव नाम की बच्ची के दिल के ऑपरेशन के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसकी मां को पास बुलाकर बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। मां ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्ची का स्वास्थ्य अब बहुत बेहतर है। उन्होंने शासन से मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। श्री बघेल ने आशीर्वाद देते हुए बच्ची को गोद में उठा लिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज कुसमी में यूक्रेन से लौटे छात्र शुभ आशीष मिश्रा ने मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल पर यूक्रेन से लौटे छात्र-छात्राओं के लिए नई दिल्ली में नि:शुल्क रहने, खाने और घर वापस भेजने की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सामरी विधानसभा के शंकरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पोषण पुनर्वास केंद्र एनआरसी का निरीक्षण किया। बीएमओ से प्रतिदिन की ओपीडी, मरीजों के जांच के लिये मशीन की जानकारी ली,  बाहर की दवाइयां न लिखने के लिए निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान नगर पंचायत कुसमी के वयोवृद्ध एल्डरमैन श्री बहादुर राम से उनके निवास में जाकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर बहादुर राम के परिवारजनों ने परंपरागत रूप से सरगुजिया पगड़ी पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बहादुर राम से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनके घर के सदस्यों से भी मिले। मुख्यमंत्री ने घर में बनाए गए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद भी लिया। इस मौके पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे। भेट-मुलाकात अभियान पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सामरी विधानसभा क्षेत्र के शंकरगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में लीची के पौधे का रोपण किया।

भेंट-मुलाकात अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के दौरे पर थे। इस दरम्यान वे कुसमी नगर पंचायत भी पहुंचे। यहां शशिकला बरगाह ने मुख्यमंत्री के सामने शिकायत रखी कि उसका नाम गरीबी रेखा सूची से काट दिया गया है, और उनके पास राशन कार्ड नहीं है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलेक्टर बलरामपुर से बात की और जनसमस्या निवारण में लापरवाही बरतने पर नगर पंचायत सीएमओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। इधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उक्त महिला शशिकला बरगाह को तत्काल राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। राशन कार्ड मिलने पर हितग्राही परिवार ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री जनता से जुड़ी सरकारी संस्थाओं के निरीक्षण के लिए भी पहुंच रहे हैं। इस क़ड़ी में श्री बघेल कुसमी नगर पंचायत अंतर्गत संचालित राशन दुकान में पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री के होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय निवासी शशिकला भी पहुंची और राशन कार्ड न होने की समस्या बताई। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर बलरामपुर से मामले पर चर्चा की और योजनाओं के क्रियान्यवन में उदानसीनता बरतने, जरूरतमंद को सरकारी योजना से वंचित रखने व कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर सीएमओ नगर पंचायत कुसमी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। दूसरी ओर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हितग्राही परिवार को प्राथमिकता श्रेणी का राशन कार्ड जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा, तो कार्रवाई निश्चित है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पूछा कि सबको बराबर राशन मिल रहा है या नहीं इस पर महिलाओं ने राशन मिलने की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से राशन की दर के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने उचित मूल्य दुकानदार से स्टाक पंजी मांग कर देखी और राशन कार्ड के संबंध में जानकारी ली।

Related Posts