BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चेन्नई में आयोजित नेशनल गेम में आरक्षक किशन कुमार ने जीता प्रथम पुरस्कार, एसपी अभिषेक डॉ.पल्लव ने दी बधाई

भिलाई। 27 अप्रैल से 01 मई तक आयोजित मास्टर एथेलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन चेन्नई में किया गया था। जिसमे पूरे देश भर से प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने खेल का प्रदर्शन किया। तीस प्लस उम्र के भाला फेक प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षक किशन कुमार जो कि वर्तमान में दुर्ग जिला के नेवई थाने में पदस्थ है, उन्होंने इस प्रतियोगिता में देश भर के करीब 20 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए भाला फेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आज दिनांक 04 मई को आरक्षक किशन कुमार को दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने इस जीत के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान आरक्षक किशन कुमार ने दुर्ग एसपी से 70 मीटर रेंज भाला की मांग की जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान एएसपी (ग्रामीण) अनंत साहू मौजूद थे।

आरक्षक किशन कुमार ने बताया कि जब मैं प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहा था तब दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा ने मेरा हौसला अफजाई की और बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। नेवई थाना प्रभारी भारती मरकाम ने भी हमेशा से मुझे खेल में सपोर्ट किया और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रही। आज अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहयोग से मैं यह खिताब जीत पाया हूं। इसके उपलब्धि के लिए मैं अपने कोच एनआईएस बिनोद नायर का भी बहुत बहुत आभारी हूं जिनके देख रेख में मैं कोचिंग कर रहा हु और यहां तक पहुंचा हु। मरोदा एथेलेटिक्स क्लब में मैं पिछले 10 साल से प्रैक्टिस कर रहा हूं।

पटियाला में खेलते हुए वर्ष 2012 में मेरा घुटना टूट गया था और मैं करीब 8 साल खेल से दूर रहा लेकिन मेरी इच्छा शक्ति ने मुझे खेलने के लिए प्रेरित किया और मैं अपने घुटने का ऑपरेशन करा कर पुनः मैदान में वापसी किया और आज यह ख़िलाब जीता हु। विभाग के सभी अधिकारियों का सहयोग और आशीर्वाद बना रहा तो जल्द ही सिंगापुर एथेलेटिक्स में मैं बेहतर करते हुए देश, राज्य और छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम रौशन करूँगा।

Related Posts