मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पांच साल बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे हैं, सीएम योगी ने मां सावित्री देवी के चरण छूकर आशीष लिया। साथ ही मां से कुशलक्षेम पूछी, वहीं अपने तीन बहनों और दो भाइयों से भी मिले..
उतराखंड (ए)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पांच साल बाद अपने गांव पहुंचे. योगी आदित्यनाथ मां सावित्री से मिले. मां से मिलने के बाद सीएम योगी ने उनके साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की. बता दें कि इससे पहले करीब पांच साल पहले 2017 में चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने घर पहुंचे गए थे. यमकेश्वर में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद 11 फरवरी 2017 को योगी ने रात अपने घर पर बिताई थी।
बता दें कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने और इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कारण योगी आदित्यनाथ पिछले पांच सालों में अपने गांव नहीं आ पाए थे. इस बीच 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी निधन हो गया. योगी फिर भी अपने गांव नहीं आ पाए. हालांकि उनके परिवारी लोग योगी से मिलने लखनऊ जाते रहे हैं, लेकिन मां से मिलने की उसकी इच्छा हमेशा बनी रही. यूपी में दोबारा सत्ता में आने के बाद उन्होंने गांव आकर मां से आशीर्वाद लेने की बात कही थी।
यूपी सीएम योगी अपने निजी तीन दिनी दौरे पर उत्तराखंड आए हुए हैं. योगी रात्रि विश्राम अपने घर पर ही करेंगे.तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से सीधे पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी के लिए रवाना हुए। पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में उन्होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया. गुरु को याद करते हुए सीएम योगी भावुक हो गए. अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज गुरु की मूर्ति का अनावरण करने और अपने स्कूली गुरुओं का सम्मान करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ. मैं 35 साल बाद अपने गुरुओं से मिल पा रहा हूं. मैं आज जो कुछ भी हूं माता-पिता और गुरु अवेद्यनाथ की वजह से हूं।


तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी का पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वागत किया. इस दौरान सीएम धामी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सिंह ने कहा है कि आज एक संन्यासी का वर्षों बाद अपनी माता से मिलन होने जा रहा है. यह बड़ा ही भावुक कर देने वाला क्षण होगा।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath met his mother at his village Panchur, in Pauri Garhwal District of Uttarakhand earlier today.
(Pic: UP CM's Twitter account) pic.twitter.com/57P5mdxfgd
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 3, 2022
दूसरी बार सीएम बनने के बाद योगी का यह पहला उत्तराखंड दौरा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे. 20 अप्रैल, 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था. तब कोरोना काल की व्यस्तताओं के कारण सीएम योगी नहीं पहुंच सके थे।















