BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव ने पाटन और उतई थाना का किया औचक निरीक्षण

भिलाई। आज दिनांक 2 मई 2022 को नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक दुर्ग डा.अभिषेक पल्लव द्वारा थाना पाटन, थाना उतई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाना, शस्त्रागार रिकॉर्ड का अवलोकन कर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद तिवारी, थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पांडे को निगरानी. गुंडा बदमाशके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने, क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं पुलिस की छवि को आम जनता में स्वच्छ रखने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग करने का दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर उपस्थित रहे।

Related Posts