BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायगढ़ पुलिस की मुहिम में होगी सहभागिता : जनभागिदारी से 10 लाख से अधिक मास्क का होगा वितरण

रायगढ़ पुलिस की मुहिम एक रक्षा सूत्र मास्क का के लिये अगले दो दिन काफी महत्वपूर्ण है। इस महा जनअभियान में एक-एक कर सभी धर्म के लोग अपने समुदाय की सहभागिता जन कल्याण के लिये सुनिश्चित कर रहें है, जिसने यह साबित कर दिया कि सभीधर्मों में जनसेवा का स्थान सर्वश्रेष्ठ है।

  जिले के सभी छोटे-बड़े उद्योग, प्रतिष्ठिानों, संघ, समूह, समाज के पदाधिकारीगण स्वयं ही अपने संस्थान की भागीदारी सुनिश्चित करने पुलिस कार्यालय, थाना/चौकी पहुंच रहे हैं । मुहिम में मास्क वितरण के लिये अब तक थाना/चौकी व पुलिस कार्यालय में 9.50 लाख मास्क प्राप्त हो चुके हैं। कई अन्य समूहों से मास्क कल प्राप्त होगा, जिससे मुहिम में 10 लाख से अधिक मास्क का वितरण होना तय है।  एसपी संतोष कुमार सिंह मास्क संकलन एवं तैयारियों की जानकारी थाना/ चौकी प्रभारियों से लिए सभी धर्म, समाज व सभी वर्गों का मुहिम के प्रति रुझान को देखकर वे भी मुहिम में 10 लाख से अधिक मास्क का वितरण के टारगेट के लिए आश्वस्त हैं। उन्होंने आज दोपहर अपने टि्वटर हैंडल पर अपने फॉलोअर्स से यह अपडेट साझा किए।

पिछले दो-तीन दिनों की तरह आज भी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में मुहिम को लेकर शहरवासियों का आना लगा था। एडिशनल एसपी इस दौरान मुहिम में अपनी सहभागिता निभाने वालों की तस्वीरें कई व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किए हैं। 

 सभी थाना/चौकियों के माध्यम से सभी वार्ड, ग्राम पंचायत में प्राप्त मास्क पहुंचने का कार्य है। थाना प्रभारीगण लगातार अपने क्षेत्र में मीटिंग लेकर अपने क्षेत्रों में मास्क वितरण में इच्छुक युवा संगठन, सामाजिक संगठनों एवं वॉलिंटयर्स को तैयार किये हुये हैं। पुलिस कार्यालय एवं थाना/चौकियों से आज भी कई संगठन व वॉलिंटियर का ग्रुप अपने–अपने क्षेत्र में मास्क वितरण के लिये मास्क प्राप्त किये । मास्क वितरण के लिये सभी थाना/चौकियों में हर एक अधिकारी/कर्मचारियों के लिये बीट बनाया गया है जो अपने बीट में मास्क का वितरण करेंगे साथ ही वॉलिंटर व समूहों द्वारा वितरण की मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट एडिशनल एसपी रायगढ़ को देंगे।

Related Posts