आरबीआई के कैलेंडर पर मई के महीने की छुट्टी पर नजर डालें तो, देखेंगे कि मई 2022 के पहले सप्ताह में 4 दिन बैंको में छुट्टियां हैं…
नईदिल्ली (ए)। बैंकों की छुट्टी को लेकर आपको सजग रहने की जरूरत है. कहीं ऐसा ना हो कि आप अपने जरूरी काम से बैंक पहुंचें और वहां ताला लटका आपको नजर आये. आज से मई के महीने की शुरूआत हो चुकी है. तो आपको मई के महीने की छुट्टी पर एक नजर दौड़ाने की जरूरत है. आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बैंकों की छुट्टियां घोषित करता है जो राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कैलेंडर पर मई के महीने की छुट्टी पर नजर डालें तो, देखेंगे कि मई 2022 के पहले सप्ताह में 4 दिन बैंको में छुट्टियां हैं.।1 मई को रविवार है. 2 मई को कई राज्यों में परशुराम जयंती की छुट्टी घोषित की गई है. 3 और 4 मई को ईद-उल-फितर और बसवा जयंती (कर्नाटक) की छुट्टी रहेगी. ईद की छुट्टी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।
मई में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 मई 2022 को मजदूर दिवस/ महाराष्ट्र दिवस. देशभर में बैंक बंद. इस दिन रविवार भी है. इसलिए छुट्टी लाजिमी है.
2 मई 2022 को महर्षि परशुराम जयंती, कई राज्यों में छुट्टी
3 मई 2022 को ईद-उल-फितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)
4 मई 2022 को ईद-उल-फितर (तेलंगाना)
9 मई 2022 को गुरु रवींद्रनाथ जयंती (पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा)
14 मई 2022 को दूसरे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहेगी
16 मई 2022 को बुद्ध पूर्णिमा
24 मई 2022 को काजी नजरुल इस्लाम जन्मदिन (सिक्किम)
28 मई 2022 को चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी।
मई 2022 में वीकेंड की छुट्टियां
1 मई 2022 को रविवार
8 मई 2022 को रविवार
15 मई 2022 को रविवार
22 मई 2022 को रविवार
29 मई 2022 को रविवार
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन पर एक नजर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डालें तो बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाये जाने वाले त्योहारों पर निर्भर करता है. यही नहीं उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी ये डिपेंड है. ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होती हैं।
















