BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेल एससी/एसटी इंप्लाइज फेडरेशन एसोसिएशन द्वारा मजदूर दिवस पर विशाल जयंती समारोह का होगा आयोजन

भिलाई। सेल एससी/एसटी इंप्लाइज फेडरेशन एसोसिएशन एवं प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं 1 मई मजदूर दिवस पर विशाल जयंती समारोह आयोजित है। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज, डायरेक्टर पर्सनल, मुख्य महाप्रबंधक एवं अनेक महाप्रबंधक भाग लेंगे फेडरेशन की ओर से समस्त एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सुनील रामटेके उपस्थित रहेंगे।

साथ ही 50 से भी अधिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि भाग लेंगे एवं छत्तीसगढ़ राज्य शासन के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विगत 25 वर्षों के अनुसार विशेष रूप से बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर आधारित लाइट एंड शो का आयोजन किया जा रहा है।

उपरोक्त आयोजन में सेल के डायरेक्टर पर्सनल एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज साथ ही फेडरेशन के पदाधिकारी बाहर से आए अतिथि अपने विचार प्रकट करेंगे।
डॉ बाबासाहेब के जीवन पर आधारित उनसे संबंधित एवं 1 मई मजदूर दिवस* पर डॉक्टर अंबेडकर के योगदान पर विस्तृत जानकारी अतिथि गण देंगे।

उपरोक्त कार्यक्रम भिलाई के हृदय स्थल सिविक सेंटर सेक्टर 6 के ओपन एयर थिएटर अथवा पायोनियर मॉन्यूमेंट में होगा भिलाई अंचल सहित सभी लोगों से अपील की जाती है कि उपरोक्त कार्यक्रम का लाभ लेवें।

Related Posts