BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

योग प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशस्ति पत्र पाने वाले विद्यार्थियों से महापौर ने किया मुलाकात

भिलाई-3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा महापौर निर्मल कोसरे ने योग प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशस्ति पत्र पाने वाले योग के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि छग योग आयोग द्वारा पंडित दीनदायाल ऑडिटीरियम रायपुर में दिनांक 25-04-2022 से लेकर 27-04-2022 तक योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमें भिलाई-चरौदा क्षेत्र के 1-मेघेश सोनी 2- हर्षिता अग्रवाल 3- आकांक्षा 4-विशेष जैन 5- आदित्य अग्रवाल ने भाग लिया। आयोजन के उपरांत ये सभी योग के विद्यार्थियों को योग आयोग से प्रशिक्षण का प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है। जिस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निगम महापौर ने सभी योग प्रतिभागियों एवं योग गुरू को बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।

Related Posts