रायपुर। बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच जिलों के लिए ओएसडी (पुलिस) की नियुक्ति कर दी है। जारी आदेशानुसार अंकिता शर्मा को खैरागढ़ का ओएसडी बनाया गया है, वहीं राजेश कुकरेजा, सारंगढ़- बिलाईगढ़, एमआर अहीरे सक्ती जिला के ओएसडी, और येदुवल्ली अक्षय कुमार मोहला मानपुर के नये ओएसडी होंगे।
छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित पांच नए जिलों के गठन की प्रक्रिया सरकार ने तेज कर दी है। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद बुधवार को पांच प्रस्तावित जिलों के लिए पुलिस के विशेष अधिकारियों (OSD) की नियुक्ति कर दी गई। इन जिलों में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला भी शामिल है। इससे करीब 2 दिन पहले इन जिलों के लिए 5 IAS अफसरों को भी OSD नियुक्त किया गया था। यहां देखे पूरी सूची….















