रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर (जेई-कनिष्ठ अभियंता) की भर्ती के लिए पहले पात्र उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परीक्षण अगले महीने मई में होगा। दस्तावेज परीक्षण के लिये पॉवर कंपनी ने चार ब्रांच के पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें आईटी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स और मेकेनिकल ब्रांच की सूची जारी कर दी गई है। इसमें विज्ञापित पदों में से डेढ़ से दोगुने उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी इस सूची का अवलोकन पॉवर कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in में कर सकते हैं। यहां देखे सूची…


















