BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने किया नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ पीएससी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, कहा- पीएससी की विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ी है

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के नवा रायपुर के सेक्टर-19 में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होेंने लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सदस्य और सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता बढ़ी है, अब यह अधिक दक्षता के साथ अपने कार्य को मूर्त रूप प्रदान कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब आयोग को काम-काज के सुव्यवस्थित संचालन के लिए सर्वसुविधायुक्त नया कार्यालय भवन मिल गया है। उन्होंने उम्मीद जताई की आयोग के सभी अधिकारी और कर्मचारी अधिक उत्साह के साथ कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के चयन से जुड़ी एजेंसियों को समान रूप से काम मिले इस पर भी बल दिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने आयोग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव जीवन किशोर ध्रुव एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Posts