भिलाई। शकुन्तला ग्रुप्स ऑफ स्कूल्स भिलाई द्वारा शनिवार को शकुन्तला विद्यालय रामनगर एवं शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर के किड्स एकेडमी के विद्यार्थियों का ”ग्रेजुएशन डे” समारोह का आयोजन किया गया। ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा और अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ बच्चों ने मॉं शारदे के सम्मूख दीप प्रज्जवलित किया। पधारे अतिथियों का नन्हें हाथों से बैच लगाकर एवं पुष्पगुच्छ के द्वारा स्वागत किया।
ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने अभिभावकों में विश्वास भरते हुये अपने जोशपूर्ण वक्तव्य में कहा कि कच्ची मिट्टी जैसे हाथ में आती है वैसा आकार पाती है हमारी संस्था हर स्तर पर अपने विद्यार्थियों को नई से नई श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम विधि से ज्ञान देने तत्पर है। अभिभावकों को सक्रिय सहयोग की कामना रहती है। वही शाला प्राचार्य विपिन कुमार ने कहा कि ये नन्हें अभ्यर्थी ही सशक्त भारत के भावी नागरिक है। ये तभी अपनी सुंगध समाज में फैला पायेंगें जब अभिभावकों और शिक्षक की सुन्दर साझेदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम की शुरूआत नन्हें बच्चों की तोतली आवाज से दिये भाषण से हुई जिसमें कौटिल तिवारी, मान्या वर्मा, रूद्र सिंह और आलिया सिद्धिकी ने अपनी भावी उड़ान और शिक्षा शिखर की अभिव्यक्ति दी। छात्रों में शाला और शिक्षा की लगन बने रहे इस भाव से शिक्षिका समूह ने स्कूल चलो गीत पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। औपचारिक परम्परा के साथ-साथ बच्चों को मोहित करने वाले कार्यक्रमों मे मैजिक शो कॉटून छवियॉं शामिल की गई। ऐकेडमी परिधान में सजे विद्यार्थियों ने अतिथियों के साथ फोटो खिचवाया एवं स्मृतियॉं संजोई। मंच संचालन की बागडोर मोनालिका शुक्ला ने सभाली।
इस अवसर पर गजेन्द्र भोई (एजुकेशन एडवाइजऱ) मैनेजर ममता ओझा, प्राचार्य आरती मेहरा (शकुन्तला विद्यालय-2), उपप्राचार्या जी.रंजना कुमार, अनिता नायर, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, अर्चना मेश्राम, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, पूजा बब्बर प्रभारी राजेश वर्मा एवं समस्त प्री-प्रायमरी के शिक्षिकाओ ने हर्ष व्यक्त करते हुये विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस उत्सव की विशेषता यही रही कि किलकारियों की गुॅंज से प्रारंभ यह समारोह किलकारियों के गूंज के साथ सम्पन्न हुआ।















