BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल स्टेशनों पर यात्री सुविधा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया निरीक्षण

 

 

रायपुर:- 22 अप्रैल, 2022 पीआर/आर/23- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को लेकर पैसेंजर एमेनिटीज कमेटी के सदस्यों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस कमेटी में विभाश्वनी अवस्थी, श्री राम कुमार पाहन, कैलाश लक्ष्मण वर्मा शामिल रहें। इस कमेटी में रेल मंत्रालय द्वारा नामित सदस्य शामिल रहते हैं । यह पैसेंजर एमेनिटीज कमेटी 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आई हुई है इन्होंने 19 अप्रैल 2022 को बिलासपुर, भाटापारा, सिलियारी, स्टेशनों का निरीक्षण किया एवं 20 अप्रैल 2022 को महासमुंद एवं अन्य स्टेशन का निरीक्षण किया, 21 अप्रैल 2022 को रायपुर स्टेशन का निरीक्षण किया एवं 22 अप्रैल 2022 को दुर्ग, स्टेशन का निरीक्षण किया।

पैसेंजर एमेनिटीज कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान दुर्ग स्टेशन पर जनता खाना, कैटरीग, वेंडिंग स्टॉल्स, बुक स्टाल, कुलिंग के लिये लगाया गया मिस्टिंग सिस्टम, पेयजल व्यवस्था, प्लेटफार्म में यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था, यात्रियों की जन सुविधाए,दिव्यांगो को दी जा रही सुविधाए, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री एवं पानी की बोटल की वैधता तिथि, लाइसेंस की वैधता तिथि आदि की जॉंच की। यात्री प्रतीक्षालय में साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, टायलेट, पानी के नल आदि का निरीक्षण किए तथा यात्रियों से बात कर स्टेशन में यात्री सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में चर्चा की गई, उनसे फीडबैक लेने के साथ ही साथ सुझाव भी लिए गए।

स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं के साथ-साथ यात्री सुरक्षा, संरक्षा के तमाम इंतजाम को देखा। निरीक्षण के पश्चात यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने उपस्थित मीडिया के सदस्यो से वार्ता की जिसमें रेलवे द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। पैसेंजर एमेनिटीज कमेटी के सदस्यों द्वारा रायपुर मंडल के स्टेशनों पर दी जा रही यात्री सुविधाओं की सराहना की गई।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रास्ट्रक्चर) आशीष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. विपीन वैष्णव सहित रायपुर रेल मंडल के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Posts