BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने ग्रामीणों को दी सरल विधिक की जानकारी

बालोद। ग्राम पलारी में विधिक जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में ग्राम सरपंच, उप सरपंच, कोटवार, पटेल, पंच सहित 100 की संख्या में उपस्थित गांव के ग्रामीणों ने कानून की बारिकियों को समझा एवं जाना उपस्थित ग्रामीणों को थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा महिला के अधिकार, अपराध रोकथाम संबधी जानकारियॉ, यातायात का उल्लधंन करने से होनी वाली हानियों, सायबर अपराधोें से बचने के तरीके बताये गये।

जनताओं को शराब सेवन से परिवार/समाज को होने वाली हानियों बताया कर समझाया गया, गुरूर पुलिस द्वारा आम जनता से शराब पीकर वाहन नही चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय फोन का उपयोग नही करने व शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बैंकों मे निवेश करने हेतु सुझाव दिया गया। बाहर से आने वाले अनजान व्यक्तियों से पुछताछ करने व गांव में आने से मना करने कहा गया।ग्राम के आसपास डेरा डालने वालो से सतर्क रहने, नाबालिक बच्चों से संबधित अपराधों की सूचना थाना में देने कहा गया।

बाहरी लोग थाने में आकर रेकी करके ,चोरी की घटना को अंजाम दे सकते है , सामाजिक बुराई अपराध शराब, सट्टा, जुआ जैसे अपराधों से मुक्त ग्राम बनाने हेतु थाना प्रभारी द्वारा आग्रह किया गया। किसी भी प्रकार के आपराधिक गतिविधियों की सूचना गोपनीय रूप से थाना प्रभारी को देने की अपील की गई। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, पच, कोटवार व ग्रामीणजन शामिल रहे।

Related Posts