BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने 10 मंडलों में प्रभारी व सहप्रभारी किया नियुक्त: कैम्प में अवधेश चौहान, खुर्सीपार में प्रमोद अग्रवाल और पूर्व मंडल की कमान संभालेंगे रामगोपाल शर्मा, देखे पूरी सूची

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में आगे आने वाले 2023-2024 के चुनावों को देखते हुए पार्टी के काम काज में और अधिक कसावट लाने हेतु सभी 10 मंडलों में स्थायी रूप से प्रभारी व सहप्रभारी की घोषणा की गई है। जिसे सभी लोगो से उम्मीद की जाती है कि अपना काम ईमानदारी व निष्ठा से करेंगे।

पूर्व मंडल प्रभारी रामगोपाल शर्मा, सहप्रभारी राम उपकार तिवारी। पश्चिम मंडल प्रभारी सत्येन्द्र सिंह, सहप्रभारी मंजुसा साहू। रिसाली मंडल प्रभारी वीरेंद्र साहू, सहप्रभारी रामप्यारी वर्मा। सुपेला मंडल प्रभारी ईश्वर ठाकुर, सहप्रभारी त्रिलोचन सिंह। वैशाली नगर मंडल प्रभारी भूषण अग्रवाल, सहप्रभारी मनोज तिवारी। केम्प मंडल प्रभारी अवधेश चौहान, सहप्रभारी अर्जुन सचदेव। खुर्सीपार मंडल प्रभारी प्रमोद अग्रवाल, सहप्रभारी संतोष सिंह। जामुल मंडल प्रभारी पुरुषोत्तम देवांगन, सहप्रभारी सुभाष शर्मा। चरौद मंडल प्रभारी राकेश पाण्डेय (कु.), सहप्रभारी योगेश साहू तथा कुम्हारी मंडल प्रभारी पुखराज जैन, सहप्रभारी गौरीशंकर को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

इनके अलावा जिला महामंत्री शंकर देवांगन पूर्व मंडल, पश्चिम मंडल, रिसाली मंडल, चरौदा मंडल, कुम्हारी मंडल और मारकंडे तिवारी सुपेला मंडल, वैशाली नगर मंडल, जामुल मंडल, केम्प मंडल व खुर्सीपार मंडल के काम काज पर नजर रखेंगे।

 

Related Posts